लाइफ स्टाइल

Malai Paratha Recipe : बच्चों के लिए घर पर बनाएं मलाई पराठा

Rounak Dey
26 May 2023 4:54 PM GMT
Malai Paratha Recipe : बच्चों के लिए घर पर बनाएं मलाई पराठा
x
ये है इसकी आसान रेसिपी

Malai Paratha Recipe : अगर भारतीय घरों की बात करें तो यहां के हर घर में सुबह के नाश्ते में पराठा खाना हर किसी को पसंद आता है। आलू के पराठे, प्याज के पराठे, पनीर के पराठे और अन्य चीजों को भरके भी पराठे बनाए जाते हैं। आज हम आपको कुछ अलग सा पराठा बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके बच्चे भी काफी चाव से खाएंगे।

दूध से बनीं रेसिपी हर किसी को पसंद आती है। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होती हैं। इसी के चलते आज हम आपको मलाई का पराठा बनाना बताएंगे। ये कम वक्त में बन भी जाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। मलाई का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 कप दूध की मलाई

1 कटोरी आटा

1/4 टी स्पून इलायची पाउडर

स्वादानुसार चीनी पाउडर

जरूरत के मुताबिक

जरूरत के मुताबिक देसी घी

1 चुटकी नमक मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कर लें। इसमें एक चुटकी नमक जरूर मिलाएं। अब एक बाउल में मलाई लेकर उसमें अच्छे से चीनी का पाउडर मिला लें।

अब चीनी को मलाई में मिलाकर इसे साइड में रख दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। अब एक चम्मच की मदद से लोई में मलाई का मिश्रण रख कर इसका पराठा बेल लें। पराठा बनाते समय ध्यान रखें कि इस पर ज्यादा तेज हाथ ना चलाएं।

अब इसे तवे पर सुनहरा होने तक सेकें। बस इसके बाद आपका मलाई पराठा तैयार है। अब अपने बच्चों को नाश्ते में ये टेस्टी मलाई पराठा खिलाएं।

Next Story