लाइफ स्टाइल

Makki Atta Vegetable Chilla: ट्राई करें मक्की के आटे का चीला

Sarita
24 Feb 2026 9:33 AM IST
Makki Atta Vegetable Chilla:   ट्राई करें मक्की के आटे का चीला
x
Makki Atta Vegetable Chilla: जब नाश्ते में झटपट से कुछ बनाने की बात आती है तब कई लोग चीला बनाते हैं. सुबह की भागदौड़ में लोग बेसन का चीला बनाना प्रेफर करते हैं. अगर आप बेसन के चीला से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मक्की के आटे से चीला बना सकते हैं. मक्की के आटे से बना चीला खाने में स्वादिष्ट होता है. इस चीला को आप धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, अचार या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं|
चीला बनाने के लिए सामग्री :
मक्की का आटा- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
शिमला मिर्च- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
जीरा- आधा छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा मिला लें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद शिमला मिर्च, टमाटर और गाजर डालकर मिला लें.
इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए चीला का घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठ न हो.
अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. एक बड़े चम्मच की मदद से तवे पर घोल को गोल आकार में फैला दें.
इसे एक तरफ से पका लें. किनारे पर एक चम्मच तेल डालकर चीला को पलटकर दूसरे तरफ से भी पका लें. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
इसी तरह से बचे हुए घोल से सारे चीला को भी तैयार कर लें|
Next Story