- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhana Raita Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता
Sarita
9 Dec 2025 12:59 PM IST

x
Makhana Raita Recipe: मखाने को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि ये आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भी लोडेड होते हैं. जब आप मखानों को दही के साथ मिक्स करके यह रायता तैयार करते हैं तो इसका स्वाद और इससे आने वाली धीमी सी खुशबू सभी को काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की खासियत होती है कि आप इसे पराठों, दाल-चावल,पुलाव, खिचड़ी और यहां तक कि व्रत के दिनों में बनाये जाने वाली चीजों के साथ साइड में सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मखाना रायता बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी|
मखाना रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मखाने – 1 कप
दही – 1 से 1.5 कप ठंडा और अच्छे से फेंटा हुआ
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
घी – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च।- 1 बारीक कटी हुई या फिर ऑप्शनल
मखाना रायता बनाने की आसान रेसिपी:
मखाना रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और इसमें 1 छोटा चम्मच घी डालें. अब घी पिघलते ही मखानों को डालें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें. इस बात का ख्याल रखें कि मखाना क्रिस्पी होना चाहिए. आप क्रिस्पिनेस चेक करने के लिए एक को हल्का सा दबाकर देख सकते हैं. अगर वह आसानी से टूट जाए तो वह सही से भुन चुका है.
भुने हुए मखाने ठंडे होने पर उन्हें हाथ से हल्का सा तोड़ लें. इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें पाउडर न बनाएं, सिर्फ थोड़ा सा क्रश करें ताकि रायते में अच्छे से घुलें और हल्की क्रंची फील दें.
इसके बाद एक बड़े बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सामान्य नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
अब दही के मिश्रण में हल्के क्रश किए हुए मखाने डालें और अच्छे से मिक्स करें और 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें ताकि मखाने दही में हल्का सा फूल जाएं और टेस्ट दोगुना हो जाए.
अंत में हरी धनिया डालें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा एक्स्ट्रा भुना जीरा पाउडर छिड़कें|
Next Story





