लाइफ स्टाइल

Makhana Laddu: व्रत के लिए बेहतरीन विकल्प और किसी तोहफे से कम नहीं

Sarita
28 July 2025 6:54 AM IST
Makhana Laddu: व्रत के लिए बेहतरीन विकल्प और किसी तोहफे से कम नहीं
x
Makhana Laddu: मखाना एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है जो कि पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें काफी मात्रा में न्यूट्रिशन होता है। यह डाइजेशन में भी बहुत हल्का होता है। मखाना लड्डू का स्वाद परिवार के सभी सदस्यों का पसंद आता है, फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। उपवास के दौरान दिन में कभी भी इसका सेवन किया जा सकता है। मीठे के शौकीनों के लिए तो यह स्वीट डिश आम दिनों में भी एक सौगात है। इसे बनाने के लिए मखाने के साथ ही नारियल के चूरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें काजू और बादाम भी मिलाए जा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
मखाना – 250 ग्राम
काजू – 7-8
बादाम – 7-8
ठंडा दूध – जरुरत के मुताबिक
चीनी – 4 टी स्पून (स्वादानुसार)
देसी घी – 3-4 टेबल स्पून
नारियल बूरा – 4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें मखाने डालकर तलें।
- मखाने तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए। इसके बाद एक प्लेट में मखाने निकाल लें।
- इसके बाद इसी कड़ाही में थोड़ा सा घी और डालकर उसमें काजू और बादाम डालकर रोस्ट कर लें। रोस्ट होने के बाद इन्हें भी एक बाउल में निकाल लें।
- अब मिक्सर जार में मखाने, काजू और बादाम डालकर तीनों को दरदरा पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
- अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर, नारियल बूरा, स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा देसी घी डालते हुए इस मिश्रण को ठीक से एकसार करते जाएं।
- मिश्रण में इतना घी मिलाना है कि जिससे लड्डू आसानी से बंध सकें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा सा ठंडा दूध मिला दें।
- मिश्रण तैयार होने के बाद दोनों हाथों में मिश्रण लेकर लड्डू बनाते जाएं और एक प्लेट में अलग रखते जाएं। लड्डू सैट होने के बाद खाने के लिए तैयार हैं।
Next Story