- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhana kheer:बनाएं...
लाइफ स्टाइल
Makhana kheer:बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खीर, बेहद आसान है रेसिपी
Sarita
4 Jan 2026 8:31 AM IST

x
Makhana kheer: पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खीर को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर बनाने के लिए आपको 2 कप मखाने, एक लीटर फुल क्रीम दूध, 4 चम्मच चीनी, 2 छोटी चम्मच घी, एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको एक पैन में घी और मखाने डालने हैं। अब सभी मखानों को घी में तब तक भूनिए, जब तक इनका रंग हल्का भूरा या फिर लाल न हो जाए।
दूसरा स्टेप- इसके बाद एक बर्तन में दूध निकाल लीजिए और इसे बॉइल होने के लिए गैस पर रख दीजिए। आपको दूध को तब तक बॉइल होने देना है, जब तक दूध थोड़ा सा गाढ़ा न हो जाए।
तीसरा स्टेप- जब तक दूध बॉइल हो रहा है, तब तक थोड़े से भुने हुए मखानों को अलग कर बाकी के मखानों को मिक्सर में एड कर पीस लीजिए जिससे मखानों का दरदरा पाउडर बन जाए।
चौथा स्टेप- इसके बाद आपको दूध में मखाने के दरदरे पाउडर को मिक्स कर लेना है। मखाने की खीर में चीनी और इलायची पाउडर भी मिला लीजिए।
पांचवां स्टेप- जब खीर गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद करके जो साबुत भुने हुए मखाने अलग से निकालकर रखे थे, उन्हें भी इसमें मिक्स कर लीजिए।
छठा स्टेप- आखिर में आप मखाने की खीर के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।
मखाने की खीर सर्व करने के लिए तैयार है। अगर आप चाहें, तो पहले इस खीर से भगवान को भोग भी लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर टेस्ट में तो लाजवाब होती ही है, साथ में इसे खाने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
TagsMakhana kheerस्वादिष्टमखानेखीरdeliciousmakhanakheerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





