- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhana Chaat Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Makhana Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन हो तो बनाएं मखाना चाट, जानें रेसिपी
Sarita
6 March 2025 12:07 PM IST

x
Makhana Chaat Recipe: वैसे मखाना को ड्राई फ्रूट्स माना जाता है। आप इसे शाम के स्नैक्स में मखाना को खा सकते हैं। तो आज हम आपको मखाना चटपटा चाट बनाना बता रहें। जिसे डाइटिंग करने वालों से लेकर बच्चों तक को ये हेल्दी स्नैक्स बहुत पसंद आएगा। साथ ही इससे पेट भी भर जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो मखाने से बनी चाट ट्राई कर सकते हैं।
मखाना चाट की सामग्री
3 कप मखाना
2 चम्मच देसी घी
बारीक कटा 2 प्याज
2 टमाटर बारीक कटा हुआ
दही 2 चम्मच
चीनी आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला स्वादनुसार
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर दो से तीन चुटकी
आधा कप सेव नमकीन
हरी धनिया की थोड़ी सी पत्तियां
मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही गर्म करें और उसमें घी डालें। गर्म देसी घी में मखाना डालें और धीमी आंच पर भून लें। जब ये खूब भुन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा हो जाने दें। ठंडे हो चुके मखाने को किसी गहरे बाउल में निकालकर रख लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज,टमाटर, चीनी और दही डालकर मिलाएं। अब इसके बाद इसमें मसाला चाट,लाल मिर्च, नमक मिलाएं। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और आखिर में इसमें कटी हुई धनिया और नमकीन सेव डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और तैयार है आपका मखाना चटपटा चाट। इसे चाय के साथ सर्व करें।
TagsMakhana Chaatनाश्तेचटपटामखाना चाटMakhana ChaatBreakfastSpicyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





