- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Makhana Aloo Tikki :...
लाइफ स्टाइल
Makhana Aloo Tikki : नवरात्रि व्रत के लिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपी
Sarita
24 Sept 2025 6:53 AM IST

x
Makhana Aloo Tikki : व्रत में मखाने को लोग नमकीन के तौर पर या खीर बना कर इसका सेवन करते हैं. इसी मखाने से बनने वाली मखाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है जो व्रत में आप आसानी से बना सकते हैं. यह कुरकुरी टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होती है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ये हर किसी के मन को भा जाती है. तो आइए जानते हैं व्रत के लिए मखाना टिक्की की आसान और टेस्टी रेसिपी|
मखाना आलू टिक्की बनाने की सामग्री:
मखाना- 2 कप
आलू- 2 उबले हुए
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
अदरक कद्दूकस किया हुआ- 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
भुनी मूंगफली- 3 बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
सिंघाड़े का आटा- 1-2 बड़े चम्मच
घी या तेल
मखाना आलू टिक्की बनाने की विधि:
मखाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें.
अब आप एक बड़े बाउल में उबले आलू, मखाना पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें मूंगफली को दरदरा पीसकर इस में मिक्स कर दें.
अब मिश्रण को बांधने के लिए इसमें अरारोट या सिंघाड़े का आटा मिला लें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के एक डो को तैयार कर लें. अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे गोल शेप की टिक्की को तैयार कर लें.
अब आप तवे को गर्म करें. इसमें आप थोड़ा घी या तेल डालकर अच्छे से फैला दें. टिक्की को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें|
Next Story





