लाइफ स्टाइल

फ्लॉवर मठरी के साथ अपने स्नैक्स को बनाए और भी स्पेशल

Kiran
15 Jun 2023 2:05 PM GMT
फ्लॉवर मठरी के साथ अपने स्नैक्स को बनाए और भी स्पेशल
x
आवश्यक सामग्री
मैदा - 2 किलो
भुना जीरा पाउडर - 2 टी स्पून
अजवाइन - 2 टीस्पून
कलौंजी - 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा छान लें। इसके बाद इसमें अजवाइन, कलौंजी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तेल थोड़ा सा गर्म करें और 4-5 चम्मच तेल मैदा में मिलाकर डो तैयार कर लें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मैदा को सॉफ्ट तरीके से गूंथ लें। गूंथने के बाद 15-20 मिनट के लिए उसे सेट होने के लिए रख दें।
- तय समय के बाद आटे से लोईयां तैयार कर लें। एक लोई लें और उससे मोटी परत वाली रोटी बना लें।
- इसके बाद किसी गिलास के साथ लोई को गोलाकर में काट लें।
- गोलाकार में काटने के बाद लोई को फ्लॉवर का डिजाइन दे दें।
- ऐसे ही बाकी आटे से लोईयां तैयार करके फ्लॉवर की शेप में बना लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अच्छे से तेल गर्म होने के बाद एक-एक करके मठरी को तेल में तल लें।
- मठरी को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें। जब दोनों तरफ से मठरी क्रिस्पी हो जाए तो उसे किसी प्लेट में निकाल लें।
- आपकी फ्लॉवर मठरी बनकर तैयार है। आप मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
Next Story