- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- विश्व योग दिवस पर बधाई...
विश्व योग दिवस पर बधाई संदेश भेजकर अपनों को नियमित योग के प्रति करें जागरूक
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत के लिए विश्व योग दिवस एक बड़ी उपलब्धि है। योग गुरु के तौर पर भारत विश्व में योग का प्रसार प्रचार कर रहा है। योग व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है। योग करने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। वहीं योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव हो सकता है। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरुक करने के लिए विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई। उसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अगर आप भी खुद को और अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो उन्हें योगासन के लिए प्रेरित करें। खुद भी नियमित योगाभ्यास की आदत डालें। प्रियजनों को योगासन के लिए जागरूक करने के लिए यहां कुछ योगासन के शानदार वॉलपेपर दिए जा रहे हैं। विश्व योग दिवस पर ये शुभकामना संदेश भेजकर करीबियों को नियमित योग के लिए जागरूक करें।