लाइफ स्टाइल

इन घरेलू चीजों से घर पर बनाएं यीस्ट, जाने तरीका

Bhumika Sahu
3 Nov 2021 5:49 AM GMT
इन घरेलू चीजों से घर पर बनाएं यीस्ट, जाने तरीका
x
आप किचन में मौजूद चीजों से ही यीस्ट बना सकते हैं। आप यीस्ट को एक सप्ताह तक प्रिजर्व करके भी रख सकते हैं। यह यीस्ट मार्केट के यीस्ट की तरह ही काम करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भटूरे, केक और जलेबी बनाने में यीस्ट बनाने का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई ऐसे पकवान हैं, जिनमें यीस्ट डालने से चीजें फूली और स्पंजी बनती है लेकिन कभी-कभी यीस्ट घर में नहीं होता और कई लोग मार्केट से यीस्ट को खरीदना भी नहीं चाहते। ऐसे में आप भी अगर यीस्ट मार्केट से नहीं खरीदना चाहते, तो आप घर पर यीस्ट बना सकते हैं। यीस्ट बनाने की यह रेसिपी बिल्कुल आसान है और इसमें केमिकल भी नहीं डालना पड़ता। आप किचन में मौजूद चीजों से ही यीस्ट बना सकते हैं। आप यीस्ट को एक सप्ताह तक प्रिजर्व करके भी रख सकते हैं। यह यीस्ट मार्केट के यीस्ट की तरह ही काम करता है।

यीस्ट बनाने के लिए सामग्री
एक कप मैदा
दो बड़ा चम्मच दही
दो छोटा चम्मच चीनी
एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
यीस्ट बनाने के लिए टिप्स
-सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में आधा कप पानी गुनगुना गरम करें और आंच बंद कर दें।
-गुनगुने पानी में मैदा डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। फिर इसमें सौंफ, दही और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस घोल को 5-6 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें। ध्यान दें कि जितनी अच्छी तरह से आप इसे फेंटेंगे, उतना ही बढ़िया यीस्ट तैयार होगा।
- फेंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट जार या डिब्बे में डालकर रख लें।
- 18 से 24 घंटे बाद घोल में छोटे-छोटे बुलबुले आ जाएंगे, इसका यीस्ट तैयार हो गया है।
- इस खमीर या यीस्ट को फ्रिज में 7 दिन तक रखा जा सकता है।


Next Story