- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाए टोमेटो...

x
लाइफस्टाइल : भारतीय खाने में टमाटर का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा किया जाता है। इसका इ्स्तेमाल करने से खाना स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी बनता है। टमाटर को सिर्फ सब्जियों में ही नही डाला जाता है, बल्कि इससे कई तरह की रेसिपीज भी तैयार की जाती है। टमाटर की चटनी, सॉस, टमाटर की लौंजी और सब्जी ये तो आपने खूब खाई होंगी। लेकिन आज हम आपको टमाटर की एक नई रेसिपी के बारे में बताने वाले है। ये रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में उतनी ही आसान है। आज हम आपको टमाटर और धनिया का शोरबा बनाने के बारे में बताएगें। इसे आप घर पर चुटकियों में तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
टोमेटो धनिया शोरबा रेसिपी:
सामग्री
5 टमाटर
50 ग्राम धनिया पत्ता
1 इंच अदरक का टुकड़ा
4- 5 लहसुन की कलियां
2 हरी इलायची
6- 7 काली मिर्च
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
2 तेजपत्ता
2 कप बेसन
4 चम्मच तेल
1 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
टोमेटो धनिया शोरबा बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को पानी से धो लें। साथ ही धनियी की पत्तियों को भी साफ कर लें।
फिर टमाटर को चाकू की मदद से बड़े- बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद धनिया की पत्तियों की भी डंठल को अलग करके बारीक काट लें।
इसके बाद अदरक को भी छिलकर चाकू की मदद से लंबा- लंबा काट लें। फिर लहसुन को भी छिल लें और इमामदस्ते में डालकर कूट लें।
अब कुकर को गैस पर रखें। कुकर जब गर्म हो जाएं, तो इसमें तेल डाल दें।
तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें साबुत गरम मसाले डालकर भून लें।
फिर इसमें लहसुन डाल दें। लहसुन जब भून जाएं, तो इसमें कटे हुए अदरक को डालकर फ्राई कर लें।
जब ये भून जाएं, तो इसमें कटे हुए टमाटर और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालकर भून लें।
जब मसालें अच्छे से भून जाएं, तो इसमें 2 कप बेसन डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाते रहें।
फिर 15 मिनट के बाद इसमें 2 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
जब 2 सींटी लग जाएं, तो गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
जब ये पीस जाएं, तो इसे एक बाउल में ट्रांसफर कर लें।
तैयार है टोमेटो धनिया शोरबा। बारीक कटा हुआ हरा धनिया, नींबू का रस और चाट मसाला के साथ गरमागरम सर्व करें।
आप इसे डिनर में भी सर्व कर सकते है। ये पेट के लिए भी हेल्दी होता है।
Tagsटोमेटो धनिया शोरबारेसिपीTomato Coriander BrothRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





