- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहरी के दौरान बनाएं...
लाइफ स्टाइल
सेहरी के दौरान बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक, रेसिपी
Apurva Srivastav
28 March 2024 10:52 AM IST

x
लाइफस्टाइल : रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस समय लोग दिन भर रोजा रख रहे हैं। अक्सर रमजान गर्मियों में पड़ता है और शरीर को इस मौसम में हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। दिन भर रोजा रखने से पहले लोग सेहरी के दौरान ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे उन्हें दिनभर थकान, कमजोरी और प्यास न लगे। साथ ही दिनभर पानी न पीने से शरीर में पानी की भी कमी न हो। ऐसे में आज हम आपके लिए सूखे मेवे और फल से बनी एक खास ड्रिंक की रेसिपी लाए हैं। यह आपको दिनभर हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा। सूखे मेवे हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और फल खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
सेहरी के दौरान बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक
सेहरी के वक्त ड्रिंक बनाने के लिए रात में सोने से पहले इन सामग्रियों को पानी या दूध में भिगोकर सोएं।
सामग्री
मूंगफली दाने (1 चम्मच)
बादाम (1 चम्मच)
काजू (1 चम्मच)
पिस्ता (1 चम्मच )
किशमिश (1 चम्मच)
अंजीर(3-4 पीस)
खजूर (3-4 पीस)
नारियल पाउडर (3 चम्मच )
इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच )
कंडेंस्ड मिल्क (3 चम्मच)
शहद (2 चम्मच)
ठंडा दूध (2 गिलास)
दो पके हुए केले
एक सेब (कद्दूकस किया हुआ)
कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक
रात में सोने से पहले एक बाउल में एक से आधा गिलास दूध लें।
अब दूध में सभी सूखे मेवे जैसे, काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम, अंजीर, खजूर और मूंगफली को भिगोकर सो जाएं।
सुबह सेहरी से पहले सभी मेवे के छिलके और बीज को निकालकर ग्राइंडर में डालें।
अब दो पके हुए केला और कद्दूकस किया हुआ सेब को जार में डालें।
एक गिलास दूध, शहद, नारियल पाउडर, कंडेंस्ड मिल्कऔर शहद को डालकर मिक्सी में चिकना पेस्ट बना लें।
चिकना पिस जाए तो एक गिलास और दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और छलनी से छान लें।
छानने के बाद थोड़ा दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिक्स करें और सभी परोसें।
चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और ड्राई रोज पेटल्स से गार्निश भी कर सकते हैं।
Tagsसेहरीहेल्दी ड्रिंकरेसिपीSehriHealthy DrinksRecipesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





