लाइफ स्टाइल

कलौंजी से बनाये घर पर ये फेस मास्क और पाए सुन्दर त्वचा

Kajal Dubey
9 July 2023 6:06 PM GMT
कलौंजी से बनाये घर पर ये फेस मास्क और पाए सुन्दर त्वचा
x
कलौंजी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। वहीं आप जानकर शायद थोड़ा हैरान भी रह जाएं कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पिंपल्स, रिंकल्स और डार्क सर्कल से निजात दिलावाता है। इसके लिए हम आपको आज कुछ पैक बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाकर लगा सकती हैं और आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। तो आइए जानते हैं कलौंजी का फैसपेक कैसे बनाएं।
Xस्किन ग्लो के लिए फेस मास्क
साम्रगी
- कलौंजी- 1 चम्मच (पाउडर)
- दूध - 1 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका
- एक बाउल में दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसे फेस और नेक पर लगाएं।
ड्राई स्किन के लिए
साम्रगी
- कलौंजी- 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)
- ओट्स- 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)- शहद- 1 बड़ा चम्मच
- आलमंड ऑयल- 1/2 बड़ा चम्मच
- मलाई- जरूरतानुसार
बनाने का तरीका
- इसके लिए सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर मिक्स करें।
- फिर इस फेसपैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
nigella seed,home made face mask of nigella seed,face mask of nigella seed,kalaunji beauty benefits,beauty hacks,beauty tips ,फेस मास्क्स , कलौंजी फेस मास्क, ब्यूटी टिप्स, स्किन केयर टिप्स
ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क
सामग्री
- कलौंजी- 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)
- एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच
- दूध- 1/2 बड़ा चम्मच
- नींबू का जूस- 1/2 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में सभी चीजें डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 10-15 तक लगाएं।
- बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- इससे त्वचा के रोम छिद्रों पर जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है। सीबम को कम कर चेहरे पर ऑयल जमा होने से रोकता है।
Next Story