लाइफ स्टाइल

मटन कोरमा के साथ ईद के खास मौके को बनाए जायकेदार

Kajal Dubey
18 Jun 2023 6:26 PM GMT
मटन कोरमा के साथ ईद के खास मौके को बनाए जायकेदार
x
इसका स्वाद आपके मुंह में समा जाएगा और हमेशा याद रहेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम मटन
- 150 ग्राम मोटी कटी हुई प्याज
- 5 इलायची
- 4 लौंग
- 2 छोटे चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
- जायफल, जावित्री का थोड़ा सा पेस्‍ट
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मटन मसाला
- लगभग 35 ग्राम दही
- आवश्यकतानुसार तेल
- नमक स्वादानुसार
- 4 तेज पत्ता
बनाने की विधि
सबसे पहले तेल गर्म करें। साथ फिर इसमें लौंग, इलायची और कटी हुई प्याज डाल कर भूनें। प्याज को तब तक पकाएं, जब तक कि यह नरम और हल्की सुनहरी न हो जाए। 5 मिनट बाद इसमें मटन डालें। मटन को प्याज और तेल में लगभग 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मटन अच्छी तरह से पक सके। अब इस मिश्रण में लहसुन-अदरक और जायफल, जावित्री का पेस्‍ट और दही डालकर थोड़ी देर तक दोबारा पकने दें। अब इसमें मसाले डालें। तेज पत्ता और स्वादानुसार नमक और अंदाज से पानी डालकर लगभग 10 मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंद कर दें। आपका मटन कोरमा तैयार है। इसे बिरयानी के साथ खाएं और खिलाएं।
Next Story