लाइफ स्टाइल

Make Raisin at Home : 100 रुपये के अंगूर से घर पर बनाएं किशमिश

Rounak Dey
26 May 2023 3:40 PM GMT
Make Raisin at Home : 100 रुपये के अंगूर से घर पर बनाएं किशमिश
x
जानें इसका आसान तरीका

Make Raisin at Home : जब भी हम कुछ खाने को बनाते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि खाना स्वादिष्ट तो हो ही, इसके साथ ही इसमें पौष्टिक गुण भी मौजूद रहें। ताकि इसे खाकर हमारे घरवालों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। अगर बात करें कुछ मीठा बनाने की तो चाहे खीर हो या फिर हलवा, इसमें ढेर सारे मेवे डालकर हम इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। इन मेवों में किशमिश सबसे अहम होती है। किशमिश को ना सिर्फ मीठे में बल्कि पुलाव तक में डाला जा सकता है। इससे आपकी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

किशमिश में कई तरह के ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं। अगर इसे बाजार से खरीदें तो ये काफी महंगी मिलती है, पर अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो आपका काफी पैसा बच जाएगा। आज के लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से किशमिश बनाना बताएंगे। ताकि आप टेस्टी किशमिश को कम पैसे में तैयार कर सकें। अगर आप घर पर किशमिश बनाना चाह रहे हैं तो सबसे पहले एक किलो अंगूर लेकर इसे अच्छे से धो लें। अच्छे से धोने के बाद इसकी डंडी निकाल कर अलग कर दें। वरना इसका टेस्ट खराब हो सकता है। अगर आपके पास इडली स्टीमर है तब तो काफी अच्छा वरना सादा भगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल करें।

स्टीमर में उसके साइज के हिसाब से पानी भर दें। स्टीमर की ट्रे में अंगूरों को भर कर गैस पर चढ़ा दें। तकरीबन बीस मिनट बाद गैस बंद करके स्टीमर को खोलने पर आपको अंगूरों का रंग पीला दिखने लगेगा। रंग बदलने के बाद इसे निकाल कर सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें, जहां धूप आती हो। दो तीन दिनों तक इसे ऐसे ही सूखने दें।

Next Story