लाइफ स्टाइल

इस आसान रेसिपी से घर पर Make मटर की कचौरी, स्वाद-स्वाद में खाते समय गिनती भूल जाएंगे

Ashish verma
26 May 2025 8:18 PM IST
इस आसान रेसिपी से घर पर Make मटर की कचौरी, स्वाद-स्वाद में खाते समय गिनती भूल जाएंगे
x
घर पर Make मटर की कचौरी

Ingredients.सामग्री:आटा: 2 कपघी/तेल: ¼ कप (गूंथने के लिए)नमक: ½ छोटा चम्मचपानी: आटा गूंथने के लिएहरी मटर: 1.5 कप (छीली हुई)अदरक: 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)हरी मिर्च: 2-3 (बारीककटीहुई,स्वादानुसार)धनियापाउडर:1छोटाचम्मचसौंफपाउडर:1छोटाचम्मचगरममसाला:½छोटाचम्मचअमचूरपाउडर:½छोटाचम्मचहींग:¼छोटाचम्मचजीरा:½छोटाचम्मचतेल:2बड़ेचम्म(मिश्रण तलने के लिए)नमक: स्वादानुसारधनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)तेल: आवश्यकतानुसार विधि:सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और गूंथने के लिए घी/तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ज्यादा सख्त न गूंथें।

इसे ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें ताकि आटा सैट हो जाए।इसके बाद मटर को हल्का उबाल लें या मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि मटर का पेस्ट न बनाएं, बस दरदरा पीस लें।फिर एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।इसके बाद इसमें पिसी हुई मटर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।अब मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक तब तक भूनें जब तक इसका पानी सूख न जाए और यह थोड़ा सूखा न हो जाए।फिर गैस बंद कर दें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें। मिश्रण को ठंडा होने दें।गूंथे हुए आटे को थोड़ा और मसल लें।

आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और फिर एक लोई उठाकर हाथ से थोड़ा चपटा कर लें। बीच में 1-2 चम्मच मटर की स्टफिंग रख दें।आटे को चारों तरफ से उठाकर मिश्रण को अच्छी तरह से बंद कर दें ताकि वह बाहर न निकले। इसे हल्का दबाते हुए चपटा कर लें। आप चाहें तो बेलन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन इसे बहुत पतला न करें। इसी तरह सारी कचौरियां बना लें।इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म होना चाहिए। जब ​​तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक बार में जितनी कचौरियां आ सकें, डाल दें।कचौरियों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। कचौरियों को पलटने में जल्दबाजी न करें, उन्हें धीरे-धीरे फूलने दें।जब दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो उन्हें किचन टॉवल पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।


Next Story