लाइफ स्टाइल

नेचुरल फेशियल ब्लीच घर पर बनाए, जानें इस्तेमाल का तरीका

Apurva Srivastav
5 April 2024 11:51 AM IST
नेचुरल फेशियल ब्लीच घर पर बनाए, जानें इस्तेमाल का तरीका
x
लाइफस्टाइल : सेहत के साथ साथ अगर खूबसूरत चेहरा (Face) चमक रहा हो तो क्या ही बात है. ऐसे में अक्सर लोग स्किन का टेक्सचर सुधारने के लिए ब्लीच का यूज करते हैं. ब्लीच डेड स्किन (Dead Skin) साफ करने के साथ साथ त्वचा का रंग निखार देती है. लेकिन बाजार में आपको कैमिकल ब्लीच मिलेंगी जो हर किसी की स्किन को सूट नहीं करती है. कई बार बाजार की ब्लीच से चेहरे पर दाने, रैशेज और खुजली (Itching) की परेशानी हो जाती है. ऐसे में अगर आप कोई नैचुरल फेशियल ब्लीच खोज रही हैं तो आपको एक बार अपने किचन में ही देख लेना चाहिए. ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं कि नैचुरल तरीके से फेशियल ब्लीच करनी है तो किचन में ही बहुत सारी चीजें है जिनसे चेहरे का रंग निखर सकता है. चलिए आज इनके बारे में जानते हैं.
नेचुरल फेशियल ब्लीच
आपके किचन में बेसन तो जरूर होगा. बेसन एक ब्लीचिंग प्रॉपर्टी की तरह यूज होता आया है और इसे एक नैचुरल एक्सफोलिएटर के तौर पर भी देखा जाता है. इसके यूज से आपके चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाएगी और चेहरे पर निखार आ जाएगा. इसके लिए बेसन में दही और गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. चेहरे को धोकर उस पर ये पैक लगाएं और बीस मिनट तक सूखने दें. सूखने के बाद इसे पानी से धो लें. इससे चेहरे पर रौनक आ जाएगी.
हल्दी भी नेचुरल ब्लीचिंग गुणों से भरपूर मसाला है. शादी से पहले दुल्हन का रूप निखारने के लिए हल्दी लगाई जाती है. हल्दी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर चेहरा धो लें. इससे आपकी ना केवल डेड स्किन साफ होगी बल्कि रंग भी निखरेगा और चेहरे पर अनचाहे बाल भी साफ हो जाएंगे.
शहद को नेचुरल मॉस्चुराइज के तौर पर देखा जाता है. इसके साथ ही इसके अंदर ब्लीचिंग के गुण भी हैं. शहद में थोड़ा सा गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाकर पैक बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं औऱ कुछ देर मसाज करने के बाद करीब 20 मिनट सूखने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें. इससे आपका रंग भी निखर जाएगा और चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगा.
आलू को भी इसके ब्लीचिंग गुणों के कारण काफी पसंद किया जाता है. इसके रस में चेहरा निखारने के गुण हैं और ये त्वचा को भी पोषण देता है. आलू के थोड़े से रस में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाइए औऱ थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पैक बना लीजिए. इसे फेस पर लगाकर कुछ देर तक ड्राई होने दें और फिर फेस को वॉश कर लें.
Next Story