- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बाजार जैसा शेजवान सॉस...
लाइफ स्टाइल
बाजार जैसा शेजवान सॉस घर पर बनाए, जानें रेसिपी
Apurva Srivastav
21 March 2024 10:14 AM IST

x
लाइफस्टाइल : नूडल्स, मोमोज, बर्गर, और पास्ता खाते समय एक्स्ट्रा सॉस ना हों, तो खाने में मजा ही नही आता है। अब कई जगह पर इन डिश के साथ सोया सॉस या फिर चिली सॉस सर्व करते है। लेकिन कई जगहों पर शेजवान सॉस के साथ भी सर्व करते है। शेजवान सॉस का फ्लेवर काफी यूनिक होता है। इस हॉट और स्पाइसी सॉस को तीखे इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जाता है। इस सॉस को नूडल्स, फ्राइड राइस और ग्रिल चिकन के साथ डालकर खाने में काफी टेस्टी लगता है। आप इसे शाम को स्नैक्स के साथ चटनी के रूप में भी सर्व कर सकते है। सैंडविच और वड़ा के साथ भी इस सॉस को लगाकर खा सकते है। साथ ही किसी डिश को मैरिनेशन करने में भी इस सॉस का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन कभी-कभार घर पर ये सॉस खत्म हो जाती है, तो लोग परेशान हो जाते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है। इस चटपटी शेजवान सॉस को घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते है।
रेसिपी
सामग्री
2 कप स्पाइसी कश्मीरी लाल मिर्च
2 कप पानी
1 कप तेल
4 चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
8- 9 सिचुअन पेपरकॉन
3 प्याज
आधा कप चीनी
नमक स्वादानुसार
3 चम्मच विनेगर
2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 चम्मच टमाटर सॉस
बनाने का तरीका
शेजवान सॉस बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में लाल मिर्च को भीगोकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब प्याज, लहसुन और अदरक को चाकू की मदद से बारीक काटकर प्लेट में रख लें।
30 मिनट के बाद भीगी हुई लाल मिर्च को ब्लेंडर में डालकर पीस लें। एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें लहसुन, अदरक और सिचुअन पेपर डालकर 10 मिनट के लिए भून लें। जब ये भून जाएं, तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
प्याज जब सुनहरा हो जाएं, तो इसमें पीसी हुई लाल मिर्च का पेस्ट, चीनी, काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें 1 कप पानी डाल दें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
जब ये सभी चीजें अच्छे से भून जाएं, तो इसमें सोया सॉस और टमाटर सॉस डालकर 2 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
गैस को बंद करने से 2 मिनट पहले विनेगर डालकर मिक्स कर लें।
तैयार है आपका शेजवान सॉस। जब ये ठंडा हो जाएं, तो इसे कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में रख लें।
Tagsबाजार जैसाशेजवान सॉसरेसिपीmarket likeschezwan saucerecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





