लाइफ स्टाइल

इस बार घर पर बनाए, लो फैट गुझिया

Kiran
21 Jun 2023 3:56 PM GMT
इस बार घर पर बनाए, लो फैट गुझिया
x
आवश्यक सामग्री :
- 1 कप मैदा
- 1 कप बादाम, बारीक कटे हुए
- आधा कप सूजी
- आधा कप अखरोट, बारीक कटे हुए
- 2 बड़ा चम्मच ब्राउन सुगर
- 1 कप दूध
- तलने के लिए तेल
- 2-3 इलायची, दरदरी कुटी हुई
- जरूरत के अनुसार पानी
बनाने की विधि:
- मीडियम आंच में एक पैन में रखें और इसमें सूजी/रवा डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इसी पैन में बादाम, अखरोट डालकर हल्का सा भून लें। जब यह भुन जाए तो इसमें सूजी, सुगर, इलायची पाउडर और हल्का गर्म दूध डालकर अच्छी तरह मिलाकर पका लें।
- 5-6 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें। भरावन का मिश्रण तैयार है।
- अब एक बाउल में मैदा डालें और इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें।
- मैदे को 10 मिनट तक कपड़े से ढककर रख दें।
- तय समय बाद मैदे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई को बेल लें।
- इस रोटी को गुझिया के सांचे पर रखें और बीच में एक बड़ा चम्मच मसाला डालकर इसे पैक कर दें।
- तैयार गुझिया को प्लेट पर रखते जाएं और कपड़े से ढककर रखें। इसी तरीके से सारी गुझिया बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें। इसी तरह से सारी गुझिया तल लें।
- तैयार गुझियों को आप गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं या फिर 1-2 दिन तक के लिए रख सकते हैं।
Next Story