- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- खास मौके पर बनाए...

x
आवश्यक सामग्री
महीन सेवई - 300 ग्राम
खोया भुना हुआ - 250 ग्राम
चिरौंजी - 2 बड़े चम्मच
छुहारा - 50 ग्राम (कटे हुए)
सूखे मेवे - 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटे)
मखाना - 50 ग्राम (पिसे हुए)
नारियल - 50 ग्राम (पिसा हुआ)
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
ऑरेंज कलर - कुछ बूंदें
घी - 25 ग्राम
केवड़ा जल - कुछ बूंदें
चीनी - 250 ग्राम
पानी - 1,1/2 कप
गार्निश के लिए ड्राई फ्रूट्स - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
बनाने की विधि
- पैन में घी गर्म करके सेवई को गोल्डन फ़्राई करें।
- फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
- अब घी में ड्राई फ्रूट्स भून कर प्लेट में निकाल लें।
- अलग पैन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डालकर उबालें।
- 10-15 मिनट तक चाशनी तैयार होने पर इसमें 2 बूंदें ऑरेंज कलर मिलाएं।
- अब चाशनी में सभी चीजें डालकर मिलाएं।
- मिश्रण के सूखने तक इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
Next Story