लाइफ स्टाइल

गर्मियों में बनाए अंगूर जैम, जानें रेसिपी

Apurva Srivastav
15 May 2024 7:24 AM GMT
गर्मियों में बनाए अंगूर जैम, जानें रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : मार्केट में अंगूर की कई सारी वैरायटी मिल रही है। अक्सर गर्मियों के मौसम में लोग फलों को साधारण खाना ही पसंद करते है। अब ऐसे में रोज- रोज कोई भी फल खाया जाए, तो मन ऊब सा जाता है। फिर उस फल को खाने का मन नहीं करता रहता है। लेकिन स्वस्थ शरीर के लिए फलों का रोजाना सेवन करना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम अंगूर की तीन रेसिपीज लेकर आए है। इन रेसिपीज को आप बहत ही आसानी से घर पर भी बना सकते है, तो चलिए जानते है, रेसिपी बनाने के बारे में।
अंगूर जैम रेसिपी
सामग्री
4 कप हरा अंगूर
चीनी स्वादानुसार
आधा कप साइट्रिक एसिड
1 चुटकी फूड कलर
1 चम्मच नींबू का रस
विधि
जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को पानी में भीगोकर अच्छे धो लें और फिर एक प्लेट में रखें।
अब अंगूर और चीनी को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें।
जब अंगूर पीस जाएं, तो इसे छन्नी की मदद से छान लें।
अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें अंगूर का मिश्रण, साइट्रिक एसिड और फूड कलर डालकर पका लें।
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
10 मिनट के बाद अंगूर जैम की कंसिस्टेंसी में अच्छे से आ जाए, तो गैस बंद कर दें।
जैम जब ठंडा हो जाएं, तो इस कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में रखें।
आप जैम में रोटी, ब्रेड, पराठे के साथ लगाकर खा सकते है।
Next Story