लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए बेसन के लड्डू, जानें रेसिपी

Apurva Srivastav
19 April 2024 10:58 AM IST
घर पर बनाए बेसन के लड्डू, जानें रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : हनुमान जयंती का पर्व इस साल 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिसे पूरे धूम धाम से हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह तो हम सभी को पता है कि हनुमान जी को भोजन और लड्डू कितना प्रिय है। हनुमान जी की पूजा में अक्सर लोग उन्हें बेसन, बूंदी और मोतीचूर जैसे कई तरह के लड्डू चढ़ाते हैं। वैसे तो लोग शनिवार और मंगलवार हनुमान जी का वार माना गया है, भक्त इस दिन हनुमान जी को चोला और लड्डू अर्पित करते हैं। ऐसे में हनुमान जयंती जैसे खास अवसर पर आप हनुमान जी को उनके प्रिय चीज का भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न करें।
बेसन के लड्डू की रेसिपी
2 कप दरदरा पीसा हुआ बेसन
आधा कप रवा
1/2 कप घी
¾ (पिसी हुई) कप चीनी
¼ इलायची पाउडर
बादाम और पिस्ता बारीक कटा हुआ
चांदी का वर्क
कैसे बनाएं बेसन के लड्डू
बेसन का लड्डू बनाने के लिए बेसन के आटे को सुनहरा होने तक भून लें।
अब रवा को भूनकर बेसन में मिलाएं।
चीनी को चिकना पीसकर पाउडर बना लें।
अब रवा, बेसन और चीनी को मिक्स करें, साथ ही घी और ड्राई फ्रूट्सभी डालें।
आटे के मिश्रण में पिघला हुआ घी डालकर मिक्स करें और गोल-गोल लड्डू बनाएं।
लड्डू बन जाए तो हनुमान जी को भोग लगाएं।
Next Story