- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चो के लिए बनाये...
लाइफ स्टाइल
बच्चो के लिए बनाये फ्रूट कस्टर्ड सेहत का रखेगा ख्याल
Sanjna Verma
30 May 2024 3:47 PM IST

x
आवश्यक सामग्री
अंगूर - 200 ग्राम
अनार - 1
आम - 1
सेव - 1
क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम )व
नीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
विधि -
1.किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.
2.फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.
3.पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है
4.ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये
Tagsबच्चोफ्रूटकस्टर्डसेहतख्याल childrenfruitcustardhealthcareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





