लाइफ स्टाइल

बनाए स्वादिष्ट 'सूजी का हलवा'

Kiran
25 Jun 2023 1:12 PM GMT
बनाए स्वादिष्ट सूजी का हलवा
x
आवश्यक सामग्री :
- 1 कप सूजी (Rawa)
- ½ कप घी
- 2 1/2 कप पानी
- 1 कप चीनी
- 10 कटे हुए बादाम
- 10 कटे हुए काजू
- 1/2 चमच इलायची का पाउडर
बनाने की विधि :
- एक बर्तन में पानी को मध्यम आंच में 3 से 4 मिनट के लिए उबालें और फिर आंच को बंद कर दें।
- अब एक कड़ाई में सूजी को डालें और इसमें घी को मिलाये। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर बनने दें।
- जैसे ही घी पिघल जाता है, अब इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहें।
- 8 से 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहे जब तक ये मिश्रण भूरे रंग का ना हो जाये।
- जैसे ही मिश्रण भूरा हो जाए, इसमें उबले हुए पानी को धीरे से मिलाये और साथ ही चमचे से मिलाते रहें। (उबले हुए पानी को मिलाते समय सावधानी बनाये रखें।)
- इस मिश्रण को चमचे से अच्छे से मिलाते रहें ताकि मिश्रण में कोई गांठ ना रह जाए।
- जब तक पूरा पानी सोख ना लिया जाए तब तक चमचे से इस मिश्रण को मिलाये।
- जैसे ही पानी की मात्रा कम हो जाती है, अब इसमें चीनी और इलायची के पाउडर को डाल कर मिला लें।
- अब एक पैन लें और उसमे एक चमच घी डाल कर बादाम और काजू को बीच में से काट कर, इस गरम घी में फ्राई कर लें।
- जैसे ही बादाम और काजू भूरे रंग के हो जाते है, इन्हें साइड में रख दें।
- जैसे ही मिश्रण में चीनी पूर्ण तरह से पिघल जाए और यह गाड़ा हो जाए तब इसमें आप फ्राई किये हुए बादाम और काजू को मिला दें।
- अच्छे से मिलाने के बाद, इसे कटोरे में डाल लें।
Next Story