लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए चॉकलेट पेड़ा, जानें रेसिपी

Apurva Srivastav
25 May 2024 11:44 AM IST
घर पर बनाए चॉकलेट पेड़ा, जानें रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आने लगता है। भले ही आज बाजार में कितनी ही मीठे चीजे उपलब्ध हो लेकिन चॉकलेट की बात ही कुछ और है। इसे खिलाकर किसी भी रूठे हुए बच्चे को मनाया जा सकता है। अब सोचिए जब चॉकलेट में इतना असर है तो चॉकलेट पेड़ा कितना कमाल कर देगा। यह मिठाई बच्चों के साथ बड़ों का दिल जीतने की भी क्षमता रखती है। इसे खाकर सबको मजा आ जाएगा। किसी खास अवसर पर इस स्पेशल स्वीट डिश का मजा मेजबान और मेहमान दोनों ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन चीज खोया/मावा, चीनी और कोको पाउडर की जरूरत होती है। यह सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है।
सामग्री
1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया
1/4 कप चीनी
2 टेबल स्पून कोको पाउडर
सजावट के लिए कटा हुआ पिस्ता और बादाम
विधि
- कड़ाही या पैन को गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा दें।
- हल्का गरम होने पर इसमें खोया और चीन डाल दें।
- गैस की आंच को मध्यम पर रखें। खोया और चीन गरम होने पर पिघलने लगेगा।
- इसे 6 से 7 मिनट तक लगातार चलाते रहें, ताकी यह नीचे न लगे।
- जब यह गाढ़ा होने लगे तो इसमें कोको पाउडर डालें। पाउडर कहीं कम या ज्यादा न हो जाए, इसलिए इसे अच्छे से मिक्स करें।
- गैस को भी अब बंद कर दें। इस मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
- जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे बराबर हिस्सों में बांट लें और मनचाहे आकार में पेड़े बना लें।
- सारे पेड़े बन जाएं तो इसे बादाम और पिस्ता की कतरन से सजाएं। तैयार है चॉकलेट पेड़ा।
Next Story