लाइफ स्टाइल

बच्चों की सेहत के लिए उन्हें कराए ये एक्टिविटी

Om Prakash
22 Feb 2024 10:15 AM GMT
बच्चों की सेहत के लिए उन्हें कराए ये एक्टिविटी
x
पढ़ाई-लिखाई के अलावा छोटे बच्चों को कुछ खास एक्टिविटी करवाते रहना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे की ग्रोथ के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप उन्हें कौन- कौन सी एक्टिविटी करवा सकती हैं। इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास काफी अच्छा होगा।
एक्टिंग सिखाएं अगर उन्हें एक्टिंग का शोक है तो आपको बचपन से ही उन्हें एक्टिंग सीखना चाहिए। ऐसे में आपके बच्चे बड़े होकर इस छेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। बच्चों को हमेशा उनकी रुचि के हिसाब से ही एक्टिविटी करवाना चाहिए।
कराटे सिखाएं बच्चों को खुद की सुरक्षा करना आना चाहिए। अगर आप अपने बच्चों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो आपको अपने बच्चों को कराटे जरूर सीखाना चाहिए। खासकर लड़कों को कराटे करने का काफी शौक होता है। ऐसे में आपको उन्हें कराटे की क्लास के लिए भेजना चाहिए। (बच्चों के साथ ट्रैवल करते समय रखें इन खास बातों ख्याल)
पेंटिंग क्लास आप अपने छोटे बच्चों को पेंटिंग की क्लास के लिए भी भेज सकती हैं। लड़कियों को पेंटिंग करने का शोक होता है। अगर वह बचपन से ही इन चीजों की क्लास करती हैं तो वह बड़े होकर अपना करियर भी इस फिल्ड में बना सकती हैं। इसलिए अगर आपके बच्चों को पेंटिंग करना पसंद है तो उन्हें क्लास के लिए जरूर भेजे।
Next Story