- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- खास मौके पर जरुर बनाएं...
लाइफ स्टाइल
खास मौके पर जरुर बनाएं अचारी पनीर, जानें रेसिपी
Apurva Srivastav
28 March 2024 10:49 AM IST

x
लाइफस्टाइल : इंडियन फैमिली में वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत बन गया है, जिसके तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। हालांकि, पनीर की सब्जी लगभग हर कोई पसंद करता है। सिंपल पनीर, शाही पनीर, मटर पनीर और पनीर मसाला जैसी कई पनीर की डिशेस घर पर हर कोई वीक में एक-दो बार बनाकर खा ही लेता है।
अब तो पनीर से न सिर्फ सब्जी बल्कि स्नैक्स भी तैयार किए जाने लगे हैं। रोल, पकोड़े या पनीर मोमोज तो लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि पनीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
हालांकि, कुछ महिलाएं पनीर का इस्तेमाल केवल व्यंजन बनाने के लिए ही करती हैं, क्योंकि महिलाएं यह जानती हैं कि पनीर के व्यंजन सेहत के लिए कितने लाभकारी होते हैं। मगर हर बार शाही पनीर, बटर पनीर या पनीर मसाला बनाने से बोरियत होने लगती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो क्यों ना इस बार अचारी पनीर को तैयार किया जाए। हालांकि, हर कोई मार्केट जैसा अचारी पनीर नहीं बना सकता। इसलिए इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
लंबे समय तक न पकाएं
अचारी पनीर बनाते समय पनीर को बहुत ज्यादा न पकाएं। इससे पनीर ज्यादा पक जाते हैं और सब्जी में टुकड़े हो जाते हैं। वहीं, अगर आप प्याज पसंद करते हैं, तो इसमें लगभग 1-2 प्याज और 4-5 लहसुन की कली छीलें और बारीक काट लें।
जीरा भूनने के बाद कटी प्याज और लहसुन डालकर और हल्की गुलाबी होने तक भून लें और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डालकर अचारी पनीर सब्जी बना लें। इसके बाद, अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल जरूर करें।
डिफरेंट अचार का करें इस्तेमाल
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अचारी पनीर बनाने के लिए सिर्फ आम का अचार ही इस्तेमाल किया जाए। कई लोगों को लगता है कि आम का अचार ही अचारी पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर ऐसा नहीं है आप अचारी पनीर में शिमला मिर्च का अचार, मिक्स वेज का अचार, आम का अचार, हरी मिर्च का अचारआदि भी डाल सकते हैं।
ग्रेवी में डालें अरारोट का आटा
अरारोट को कूया भी कहा जाता है और यह एकदम प्लेन सफेद से लेकर बैंगनी रंग में उपलब्ध होता है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया प्राकृतिक विकल्प है जिन्हें ग्लूटेन-फ्री ग्रेवी थिकनर की तलाश होती है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए जैसे आप कॉर्नस्टार्च या आटे का उपयोग करते हैं, उसी तरह से इसका भी उपयोग किया जा सकता है।
कसा हुआ आलू से आएगा स्वाद
अगर आपको अचारी पनीर के स्वाद से परेशानी हो तो साथ में फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है। आलू की इस तरह से कसकर ग्रेवी में डालें कि आपके खाने का स्वाद न बिगड़े और ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाए।
विधि
सबसे पहले 1-2 आलू को बॉयल करके छिलके हटाकर रख लें।
इसे ग्रेटर की मदद से कस लें। इसे ऐसे ग्रेट करें कि यह एकदम प्यूरी के जैसे दिखे।
आप ग्रेवी तैयार करें और टमाटर से पहले इसे डालकर भून लें और फिर पानी डालकर इसे पकाएं।
इसमें फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है और आपकी ग्रेवी एकदम गाढ़ी हो जाएगी।
Tagsअचारी पनीररेसिपीAchari PaneerRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





