लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए आमरस, जानें रेसिपी

Apurva Srivastav
21 May 2024 10:48 AM IST
घर पर बनाए आमरस, जानें रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है। यह लगभग हर किसीका पसंदीदा फल होता है। गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों को बाजार में आम आने की बेसब्री रहती है। आम का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज के लिए किया जाता है। आम रस उन्ही में से एक स्वादिश्ट डिश है। इसको आसानी से घर में बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं स्वादिष्ट आम का रस बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के बारे में।
सामग्री :
- 2-3 पके हुए आम
- स्वादानुसार शक्कर
- 1/2 कप पानी
- एक चुटकी नमक
विधि :
- सबसे पहले, आम को अच्छे से धो लें और उनके छिलके को हटा दें।
- आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और उनको ब्लेंडर में डालें और आम को पीस लें।
- अब एक छलने का इस्तेमाल करते आम के रस को छान लें।
- अब आम के रस में स्वादानुसार शक्कर की चाशनी मिलालें।
- अगर आप चाहें, तो आम के रस में थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं, जो कि रस का स्वाद और बढ़ाएगा।
- रेफ्रिजरेटर में ठंडा करके सर्व करें। आम का रस ठंडा होने पर बेहद स्वादिष्ट होता है।
- ताजा, स्वादिष्ट, और पौष्टिक आम का रस तैयार है, आप इसे ठंडा ठंडा सर्व कर सकते हैं और गर्मियों में ठंडाई के रूप में आनंद उठा सकते हैं।
Next Story