लाइफ स्टाइल

Makar Sankranti Special Saree:मकर संक्रांति पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इन एक्ट्रेस के Black Outfits से लें आईडिया

Sarita
3 Jan 2026 11:47 AM IST
Makar Sankranti Special Saree:मकर संक्रांति पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इन एक्ट्रेस के Black Outfits से लें आईडिया
x
Makar Sankranti Special Saree:मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनें और क्या पहनें, यह सवाल खासकर महिलाओं को परेशान करता है। इस बारे में हम आपको बता दें कि इस दिन काले कपड़े पहनने का खास महत्व है।
इस साल मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। आमतौर पर, मकर संक्रांति पर लोग सुबह गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य करते हैं। अब, इस त्योहार पर किस रंग के कपड़े पहनें और क्या पहनें, यह सवाल खासकर महिलाओं को परेशान करता है। इस बारे में हम आपको बता दें कि इस दिन काले कपड़े पहनने का खास महत्व है।
मकर संक्रांति पर काले कपड़े पहनने की परंपरा ज्यादातर महाराष्ट्र में देखी जाती है। यह त्योहार सर्दियों के मौसम के खत्म होने और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। इसलिए, ठंड से बचने के लिए काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।
आप दिशा परमार के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। वह गोल्डन मोटिफ वाली ब्लैक साड़ी पहने हुए दिख रही हैं, जिसका बॉर्डर ऑरेंज रंग का है, और मैचिंग ब्लाउज उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
Next Story