- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mahashivratri 2025:...
लाइफ स्टाइल
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जरूर बनाएं ये खास बर्फी
Sarita
26 Feb 2025 8:25 AM IST

x
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शंकर को समर्पित होता है। ये त्योहार पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, ऐसे में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को ही मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्तजन रात्रि जागरण करते हैं। शिव पूजन, व्रत और जलाभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। महादेव के पसंदीदा पकवानों में सिंघाड़े के आटे की बर्फी भी काफी अहम है। एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई होती है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री
सिंघाड़े का आटा – 1 कप
घी – 3 बड़े चम्मच
चीनी – ½ कप
पानी – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
कद्दूकस किया नारियल – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 बड़े चम्मच
सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सिंघाड़े के आटे को डालकर सही से भूनें।
इसे आपको 5-7 मिनट तक सही से भूनना है।
जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और तब तक दूसरी कड़ाही में चीनी में ½ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
जब ये चाशनी एक तार की होकर गाढ़ी हो जाए तो इसकी गैस भी बंद कर दें।
अब इस चाशनी में इलायची पाउडर, नारियल और कटे हुए मेवे मिलाएं और 1-2 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
आखिर में इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालें और समान रूप से फैला दें।
अब इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में बर्फी के टुकड़े काट लें।
बस हो गई तैयार स्वादिष्ट और पौष्टिक सिंघाड़े के आटे की बर्फी।
इसे महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं और भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
TagsMahashivratri 2025महाशिवरात्रिबर्फीMahashivratri 2025MahashivratriBarfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





