- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mahashivratri 2025:...
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के प्रसाद में जरूर चढ़ाई जाती है भांग की ठंडाई, नोट कर लें रेसिपी

Mahashivratri 2025: भगवान शंकर की पूजा करने के बाद उन्हें भांग से बनी चीजों का भोग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। माना जाता है कि भोले बाबा को भांग से बनी चीजें अति प्रिय होती हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग की ठंडाई बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। वहीं अगर आप ठंडाई में भांग नहीं डालना चाहते है तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है भांग ठंडाई।
भांग ठंडाई बनाने के लिए सामग्री:
-1 लीटर दूध
-आधा कप चीनी
-एक बड़ा चम्मच बादाम
-1/2 चम्मच केसर
-10 चम्मच भांग
-एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां
-2 कप पानी
-12 चम्मच सौंफ
-2 हरी छोटी इलायची
-एक चम्मच खरबूजे का बीज
भांग ठंडाई बनाने का तरीका:
भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबालकर उसे ठंडा कर लें। इसके बाद इलायची, खरबूजे का बीज, बादाम, भांग, गुलाब की पंखुड़ियां जैसी सभी चीजों को पानी में डालकर फूलने दीजिए। इसके बाद इन चीजों को अच्छी तरह पानी की मदद से पीस लीजिए। अब इस पेस्ट को दूध में मिला दीजिए। इसके बाद दूध में चीनी और केसर मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी टेस्टी भांग ठंडाई बनकर तैयार है।





