- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lunch Recipe: स्पेशल...
लाइफ स्टाइल
Lunch Recipe: स्पेशल लंच, बच्चों और बड़ों को पसंद आएंगी ये डिशेज
Sarita
23 Jan 2025 6:55 AM IST

x
Lunch Recipe: यहां हम आपको लंच के लिए कुछ विकल्प भी देने जा रहे हैं।
पाव भाजी
भारत की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड डिश पाव भाजी को देशभक्ति अंदाज में परोसें। चाहें तो तिरंगे रंग में पाव भाजी को प्रस्तुत करें। इसके लिए सबसे पहले केसरिया रंग के लिए भाजी तैयार करें। सफेद रंग के पाव को बीच में रखें। और सबसे आखिर में हरी धनिया की चटनी को रखें। इसे सही क्रम में रखें, ताकि ये देखने में तिरंगा पावभाजी लगे।
बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को छोले-भटूरे काफी पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप चाहें तो लंच में छोले-भटूरे तैयार करें। परिवार को जब आप गरम छोले-भटूरे खिलाएंगी तो वो आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। छोले-भटूरे के साथ हरी चटनी और सलाद अवश्य परोसें।
वेज बिरयानी
वेज बिरयानी को एक शानदार लंच डिश बनाया जा सकता है। इसे तिरंगे रंग में सजाकर सर्व करें, जिसमें हरा रंग पालक या पुदीने से, सफेद रंग दही और नारंगी रंग टमाटर से दिया जा सकता है। साथ में रायता और सलाद जरूर परोसें।
यदि कुछ चटाकेदार बनाने का प्लान कर रही हैं तो आप कढ़ाई पनीर तैयार कर सकती हैं। कढ़ाई पनीर के साथ नान और पुलाव काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में बिना सोचे परिवार के लिए नान और कढ़ाई पनीर तैयार करें।
TagsLunchलंचडिशेजLunchDishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





