- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lohri 2026: लोहड़ी पर...
लाइफ स्टाइल
Lohri 2026: लोहड़ी पर पहनना है पटियाला सूट तो डालें लेटेस्ट कलेक्शन पर एक नजर
Sarita
6 Jan 2026 8:37 AM IST

x
Lohri 2026: लोहड़ी का त्योहार पंजाबी संस्कृति, रंगों और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। लोहड़ी के जश्न में ट्रेडिशनल कपड़ों का बहुत महत्व होता है, और पटियाला सूट महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरता है। इसका फ्लेयर्ड सलवार, खूबसूरत कढ़ाई और रंगीन दुपट्टा लोहड़ी पर महिला के लुक को और भी खास बना देता है।
चाहे फैमिली पूजा हो या दोस्तों के साथ लोहड़ी पार्टी, पटियाला सूट हर मौके के लिए परफेक्ट लुक देता है। आजकल मार्केट में पटियाला सूट के कई लेटेस्ट डिज़ाइन और स्टाइल मौजूद हैं, जिनमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच का मेल देखने को मिलता है। अगर आप इस लोहड़ी पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो लेटेस्ट पटियाला सूट कलेक्शन ज़रूर देखें।
जान्हवी कपूर
सबसे पहले नजर डालते हैं जान्हवी कपूर के इस खूबसूरत सूट पर... तो इसके लिए आप चाहें तो गुलाबी सलवार के साथ पीले रंग का कुर्ता तैयार कर सकती हैं। इसके साथ लंबे बालों या फिर छोटे बालों में परांदा जरूर अटैच कराएं। परांदे के साथ ही आपका पटियाला लुक कंप्लीट होगा।
श्रद्धा आर्या
टीवी की मशहूर बहू श्रद्धा आर्या को अक्सर खूबसरत एथनिक आउटफिट कैरी किए देखा जाता है। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए सिल्क फैब्रिक से ऐसा पटियाला सूट बनाकर तैयार करें। इसके साथ बालों को हल्का कर्ल करके बालों में चोटी बनाएं। कानों में झुमके आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
नेहा मलिक
एक्ट्रेस नेहा मलिक का सलवार सूट लुक भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको गुलाबी रंग का फैब्रिक चाहिए होगा, जिसपर गोल्डन रंग का काम हो। इसके दुपट्टे को प्लेन रखकर उसमें गोटा-पट्टी एड कराएं। इसके साथ बालों को खुला रखें और पैरों में मोजरी पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
TagsLohriलोहड़ीपटियाला सूटकलेक्शनPatiala suitcollection जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





