- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lohri 2026: लोहड़ी के...
लाइफ स्टाइल
Lohri 2026: लोहड़ी के लिए बेस्ट पंजाबी सूट डिजाइन, अभी से करा लें तैयार
Sarita
3 Jan 2026 12:55 PM IST

x
Lohri 2026: लोहड़ी के लिए पंजाबी सूट अभी से तैयार करा लें। पंजाबी सूट परंपरा और मॉडर्न टच का जबरदस्त मेल है, जो इस साल भी ट्रेंड में है। अगर आप इस पर्व पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यहां आपको कुछ लेटेस्ट पंजाबी सूट डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो लोहड़ी पर पहन सकती हैं।
अगर आप भी लोहड़ी पर सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट डिज़ाइन्स अभी से नोट कर लें। सही पंजाबी सूट न सिर्फ आपको खूबसूरत बनाता है, बल्कि उस आग की तरह चमक देता है जो लोहड़ी की रात जलती है। तो देर मत कीजिए, सूट अभी सिलवाइए, तारीफें लोहड़ी पर बटोरिए।
फुल फ्लेयर पटियाला सूट :
इस तरह का सूट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। पटियाला सूट लोहड़ी का क्लासिक है और 2026 में यह हेवी फ्लेयर और रिच फैब्रिक के साथ ट्रेंड में है। सिल्क, चंदेरी और बनारसी पटियाला सिलवा सकते हैं। शॉर्ट कुर्ती को घेरदार सलवार के साथ टीमअप कर सकते हैं। गोटा या फुलकारी बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ आउटफिट परफेक्ट लगेगा। गिद्दा के लिए इससे बेहतर आउटफिट नहीं हो सकता है।
फुलकारी वर्क सूट :
लोहड़ी और फुलकारी का रिश्ता अटूट है। यह पंजाबी पहचान का प्रतीक है। 2026 में हैंड एम्ब्रॉयडरी फुलकारी सूट खास डिमांड में हैं। ब्राइट कलर्स जैसे फुशिया, मस्टर्ड, रॉयल ब्लू रंग की मिनिमल कुर्ती के साथ हैवी फुलकारी दुपट्टा परफेक्ट लुक देगा। यह सूट उन महिलाओं के लिए है जो परंपरा को गर्व के साथ पहनती हैं।
शॉर्ट कुर्ती और स्ट्रेट सलवार:
युथफुल पंजाबी लुक के लिए लोहड़ी पर शाॅर्ट कुर्ती के साथ स्ट्रेट सलवार टीमअप कर सकते हैं। अगर आप पर्व पर अगर आप कुछ हल्का, स्टाइलिश और डांस-फ्रेंडली चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन बेस्ट है। कॉलेज गर्ल्स और यंग वर्किंग वुमन के लिए परफेक्ट है।
वेलवेट पंजाबी सूट :
सर्दियों में रॉयल टच के लिए वेलवेट पंजाबी सूट बेहतर डिजाइन है। लोहड़ी सर्दियों का त्योहार है और वेलवेट फैब्रिक इसमें चार चांद लगा देता है। गोल्डन जरी या जरदोज़ी वर्क का सूट खूबसूरत लगता है, इसमें डीप शेड्स जैसे मरून, बोतल ग्रीन, वाइन रंग का चयन करें। रात की लोहड़ी पार्टी के लिए यह लुक बेहद रिच लगता है।
अनारकली पंजाबी सूट:
2026 में अनारकली स्टाइल पंजाबी सूट भी खास ट्रेंड में है। ट्रेडिशनल विद ग्रेस लुक के लिए फ्लोर लेंथ अनारकली मिनिमल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट बेस्ट रहेंगे। इसके साथ सॉफ्ट नेट या जॉर्जेट दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। जिन महिलाओं को ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक पसंद है, उनके लिए बेस्ट है।
TagsLohriलोहड़ीसूट डिजाइनLohriSuit designs जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





