- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- litchi drinks: बच्चों...
लाइफ स्टाइल
litchi drinks: बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं लीची से ये टेस्टी ड्रिंक्स
Sarita
19 May 2025 11:52 AM IST

x
litchi drinks: आप घर पर लीची लाकर इससे कई तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं. यह बच्चे के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगी. अगर आपको भी लीची बहुत पसंद है, तो आप ये हेल्दी ड्रिंक्स उससे बना सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें हर चीज का सेवन एक सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए, इसी तरह इन जूस को भी सीमित मात्रा में ही पिएं|
लीची शरबत:
इसे बनाने के लिए लीची को छीलकर उसका एक कप गूदा निकाल लें. इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून चीनी, स्वादानुसार नींबू का रस, काला नमक और ठंडा पानी डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें और छलनी से छान लें. सर्विंग गिलास में बर्फ डालकर उसमें लीची के शरबत को भरे और पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा शरबत पिएं|
लीची स्मूदी:
आम और केले की तरह आप इससे लीची भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए लीची को छीलकर इसके बीज अलग कर लें. इसके बाद इसे 1 कप लीची, 1 केला, ½ कप गाढ़ा दही और 1 टेबलस्पून शहद को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ टेक्सचर आने तक चलाएं. इसके साथ ही उसमें बर्फ भी डालें. ग्लास में डालें और तुरंत परोसें. यह ड्रिंक पोषण से भरपूर है और बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकती है|
लीची मोजिटो:
आपने कई तरह के मोजिटो पिएं होंगे, लेकिन आप लीची का मोजिटो भी घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक ग्लास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शुगर सिरप डालें और इसे हल्का सा मसलें. अब इसमें लीची का रस और बर्फ डालें, ऊपर से सोडा या स्प्राइट डालें. हल्क का मिक्स करें और पुदीने की पत्तियों को गार्निश के लिए उपयोग करें. लीजिए बनकर तैयार है लीची मोजिटो. आप चाहें तो घर में पार्टी के दौरान भी यह ड्रिंक बना सकते हैं. जो मेहमानों को भी पसंद आएगी|
अगर आपके बच्चे को मिल्क शेक पीना पसंद है, तो आप उनके लिए लीची का मिल्क शेक भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए 1 कप ठंडा दूध, आधा कप लीची का गूदा, 1 टेबलस्पून चीनी या शहद सभी इंग्रेडिएंट्स को ब्लेंडर में डालें और 1 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें. यदि आप क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं, तो आइसक्रीम जरूर डालें, आप चाहें तो वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते है |
Tagslitchi drinksलीचीटेस्टीड्रिंक्सlitchi drinkslitchitasty drinksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





