लाइफ स्टाइल

कब्ज के समस्या से छुटकारा दिलाएगा अलसी के बीज

Bharti sahu
1 July 2021 3:02 PM GMT
कब्ज के समस्या से छुटकारा दिलाएगा अलसी के बीज
x
लाइफस्टाइल डेस्क। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लाइफस्टाइल डेस्क। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक समस्या कब्ज की है, जो आजकल की लाइफस्टाइल में आम बात बन गई है। लंबे समय तक कब्ज रहने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनसे मानसिक और शारीरक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को मल त्यागने में दिक्कत आती है। साथ ही सिरदर्द, गैस, भूख न लगने की भी समस्या होती है। विशेषज्ञों की मानें तो कब्ज की समस्या के कई कारण हैं, लेकिन जंक फ़ूड की भूमिका अहम होती है। इसके अलावा, अत्यधिक चाय या कॉफ़ी पीना, धूम्रपान, शराब, शरीर में पानी की कमी और समय पर भोजन न करने से भी कब्ज की समस्या होती है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। इस विकार में पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेववन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अलसी क्या है
अलसी एक प्रकार की तिलहन है। इसकी बीज से तेल तैयार किया जाता है, जिसका सेवन किया जाता है। इसके सेवन के कई शारीरिक लाभ हैं। खासकर आंखों की रोशनी के लिए अलसी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही अलसी के बीज में अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है। अत: अलसी वजन घटाने में भी सहायक है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। इसके लिए निर्धारित मात्रा में अलसी का सेवन करें।
क्या कहती है शोध
रिशर्च गेट पर छपी एक शोध में अलसी को कब्ज के लिए रामबाण दवा बताया गया है। इसके सेवन से कब्ज और दस्त दोनों में आराम मिलता है। इस शोध में कब्ज से पीड़ित 54 मरीजों को शामिल किया गया था। इनमें 26 मरीजों को 3 महीने तक रोजाना 6 से 24 ग्राम अलसी सेवन करने की सलाह दी गई। तीन महीने के बाद कब्ज से पीड़ित 26 मरीजों में सुधार देखा गया। आसान शब्दों में कहें तो उन्हें कब्ज की समस्या में अलसी से आराम मिला। इसके लिए कब्ज से परेशान लोगों को अलसी का रोजाना सेवन करना चाहिए।

कैसे करें सेवन
इसके लिए अलसी के बीज को भूनकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर को रख दें। अगली सुबह को सोने से पहले पानी को छानकर पिएं। इससे कब्ज में जल्द आराम मिलता है। इसके साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।


Next Story