- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Light and Tasty...
लाइफ स्टाइल
Light and Tasty Recipe: पेट की समस्याओं के लिए आसान और स्वादिष्ट विकल्प
Sarita
4 July 2025 12:36 PM IST

x
Light and Tasty Recipe: खिचड़ी वैसे तो खाने में अच्छी लगती है, लेकिन उसे हर रोज नहीं खाया जा सकता और न ही दिन में इसे कई बार आप खा सकते हैं। ऐसे में हम आपको खिचड़ी के कुछ और स्वादिष्ट विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पेट खराब होने पर खा सकते हैं। जी हां, खिचड़ी के अलावा कई ऐसे व्यंजन हैं, जिसे पेट खराब होने पर खाया जा सकता है। आइए आपको ऐसे ही तीन पकवानों के बारे में बताते हैं।
लौकी-सूप बनाने का जरूरी सामान:
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1/2 टीस्पून घी
थोड़ा सा जीरा
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
2 कप पानी
विधि:
लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसकी गर्मी के मौसम में इसे खाने से शरीर को काफी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में हींग और जीरा तड़का दें। लौकी डालकर हल्का भूनें, फिर पानी और नमक डालें। 10-15 मिनट तक पकाएं। इसके मथनी की मदद से हल्का ब्लेंड कर लें। इसके सूप का टेक्सचर एकदम से बदल जाएगा।
दही पोहा बनाने का सामान:
1 कप साफ़ किया हुआ पोहा
1/2 कप दही
थोड़ा सा सेंधा नमक
कटी हुई धनिया
दही पोहा गर्मी के मौसम में लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पोहा को धोकर थोड़ा नरम कर लें। ऊपर से दही डालें, थोड़ा नमक मिलाएं। हल्का ठंडा ठंडा परोसें। ये ठंडा, सुपाच्य और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जिस कारण इसके सेवन से आपको ठंडक मिलेगी।
TagsLightTastyपेटसमस्याओंस्वादिष्टविकल्पLightStomachProblemsOptions जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





