लाइफ स्टाइल

Lifestyle: दवाइयों से भी ज्यादा असरदार हैं ये पौधे, आयुर्वेद में मानी जाती हैं औषधि

Bharti Sahu 2
27 Sep 2024 3:55 AM GMT
Lifestyle:  दवाइयों से भी ज्यादा असरदार हैं ये  पौधे, आयुर्वेद में मानी जाती हैं औषधि
x
Lifestyle: जानिए ऐसेपौधों के बारे में जिन्हें आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात ये है कि इनमें से कई पौधे आपके घर की बालकनी में आसानी से मिल जाएंगे। जिनका उपयोग आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कर सकते हैं।
बरगदBanyan-
औषधिय पौधों में बरगद भी शामिल है। बरगद से डिप्रेशन दूर होता है। इससे ज्वाइंट्स पेन में फायदा मिलता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
पीपल Peepal-
घर के आसपास पीपल का पेड़ लगा है तो इससे सांस की परेशानी दूर होगी। दांतों के लिए रामबाण, स्किन के लिए फायदेमंद और कई दवाओं में पीपल का इस्तेमाल गैस-कब्ज ठीक करने के लिए भी किया जाता है।
सदाबहा Evergreen-
ज्यादातर घरों में सदाबहार का पौधा मिल जाएगा। सदाबहार का पौधा शुगर कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करता है। सदाबहार के फूल और पत्ते बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें कैंसररोधी तत्व भी पाए जाते हैं।
नीमNeem-
अस्थमा ठीक करने के लिए नीम के पौधे का उपयोग किया जाता है। शुगर कंट्रोल करने और मलेरिया में बेहद कारगर है नीम का पौधा। इसके इस्तेमाल से ब्लड प्यूरिफाई होता है।
तुलसी Tulsi-
घरों में आसानी से मिल जाने वाली तुलसी ब्रेन को एक्टिव बनाती है। सिरदर्द में और खांसी-जुकाम में तुलसी बेहद फायदेमंद है। ये इनडायजेशन में कारगर साबित होती है।
एलोवेरा Aloe vera-
कॉन्स्टिपेशन में एलोवेरा को कारगर माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से पाचन की समस्या दूर होती है। एलोवेरा हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने और डायबिटीज में फायदेमंद है। बाल और त्वचा को खूबसूरत बनाने का भी काम करता है।
गिलोय Giloy-
आयुर्वेद में गिलोय के पौधे को औषधि माना गया है। गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। एनीमिया को दूर करने और पाचन को मजबूत बनाने में गिलोय फायदेमंद। गिलोय का सेवन करने से स्किन एलर्जी भी कम होती है।
Next Story