- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: पीरियड में...
Lifestyle: पीरियड में होती है बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, कहीं आपको भी मेनोरेजिया तो नहीं

लाइफस्टाइल: महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस दौरान पेट दर्द, मूड स्विंग्स, हेवी फ्लो जैसी कई तरह की समस्याएं होती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनका मासिक धर्म रक्तस्राव सामान्य से अधिक होता है और लंबे समय तक रहता है। चिकित्सा की भाषा में इसे मेनोरेजिया (अत्यधिक रक्तस्राव) कहते हैं। इसमें महिलाओं को भारी प्रवाह के साथ दर्द का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण महिलाएं सामान्य रूप से कार्य करने में सक्षम नहीं होती हैं। आइए विशेषज्ञों से समझते हैं कि मेनोरेजिया क्यों होता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ रमिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
मेनोरेजिया क्यों होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, मेनोरेजिया हार्मोन असंतुलन के कारण होता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में गड़बड़ी के कारण एंडोमेट्रियम यानी गर्भाशय की परत अधिक बनती है, जिससे रक्तस्राव होता है। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान 30 से 40 मिली लीटर स्राव होता है, अगर यह इससे ज्यादा हो तो मेनोरेजिया होता है। यदि आपको 7 से 10 दिनों तक रक्तस्राव हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
मेनोरेजिया के लक्षण
हर घंटे पैड बदलने की ज़रूरत
रक्त के थक्के
पैड से रिसाव
नियमित जीवन और काम में हस्तक्षेप
हर समय दर्द से कराहते रहना
कमज़ोरी और थकान
मेनोरेजिया से निपटने के लिए घरेलू उपचार
आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, जैसे पालक, चुकंदर, सूखे मेवे, अनार
रास्पबेरी पत्ती की चाय पिएं, जो पारंपरिक रूप से गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती है।





