लाइफ स्टाइल

Lifestyle: जाने नवरात्रि में किस दिन पहने कैसे रंग के कपडे

Admindelhi1
4 Oct 2024 3:00 AM GMT
Lifestyle: जाने नवरात्रि में किस दिन पहने कैसे रंग के कपडे
x
नौ रंगों का होता है बड़ा महत्त्व

लाइफस्टाइल: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों का खास महत्व माना गया है। यह नौ दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। बता दें, इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस पर्व का समापन 11 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। बता दे, नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में माता के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी भक्तों पर प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्रि के किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां ब्रह्मचारिणी प्रसन्न होती है।

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन मां की अराधना स्लेटी रंग के कपड़े पहनकर करें।

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नीला रंग पहना जाता है।

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। मां स्कंदमाता को सफेद रंग अति प्रिय माना जाता है। इस दिन मां को सफेद चीजों का भोग लगाएं और सफेद रंग के ही कपड़े पहनकर पूजा करें।

छठा दिन

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां के इस स्वरूप को लाल रंग बेहद प्रिय होता है। आप भी मां को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मात्रा कालरात्रि को नीला रंग पसंद है। ऐसे में इस दिन लोगों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

आठवां दिन

नवरात्रि के 8वें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी को गुलाबी रंग अति प्रिय है। इस दिन भक्तों के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

नौवां दिन

मां दुर्गा का नौवां रूप सिद्धिदात्री होता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने खुद देवी के इस स्वरूप से कई सिद्धियां प्राप्त की थी। मां के सिद्धिदात्री रूप को बैंगनी रंग काफी पसंद है। इस दिन भक्तों को बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Next Story