- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: जानें मटके...

x
Lifestyle: फ्रिज का पानी भले ही ठंडा और पीने में मजेदार लगता हो, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बहुत ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही, फ्रिज में रखा पानी अक्सर प्लास्टिक की बोतलों या कंटेनरों में रखा जाता है जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर पानी में हानिकारक रसायन छोड़ सकता हैं. वहीं, मटके का पानी पीना सिर्फ एक पुरानी आदत नहीं है, बल्कि सेहत और पर्यावरण के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसकी ठंडक और मिट्टी की खुशबू दिल को सुकून देती है और शरीर को फिट रखती है. ये आसान तरीका आज भी साइंस के नजरिए से काफी असरदार माना जाता है|
फ्रिज का उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक है, क्योंकि ये बिजली की अधिक खपत करता है और प्लास्टिक कंटेनरों के उपयोग से कचरे को बढ़ावा देता है. दूसरी ओर, मिट्टी के घड़े से पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि ये नेचुरली ठंडा, साफ और मिनरल्स से भरपूर होता है. ये पाचन सुधारता है और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है. चलिए जानते हैं मिट्टी के घड़े से पानी पीने के फायदे|
मटके के पानी की खूबियां:
मिट्टी में मौजूद जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम पानी में घुल जाते हैं, जिससे ये पानी और भी हेल्दी बन जाता है. ये पानी पाचन ठीक रखने में मदद करता है और बॉडी का pH बैलेंस बनाए रखता है. मटके की मिट्टी पानी को नेचुरली फिल्टर भी करती है, जिससे पानी साफ और बैक्टीरिया फ्री रहता है. साथ ही गर्मी में गला खराब होने और थकान जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलती है|
नेचुरल तरीके से ठंडा और स्वादिष्ट:
मटके का पानी बिना बिजली या फ्रीज के अपने आप ठंडा रहता है, जो गर्मियों में बड़ी राहत देता है. इसकी खास बात ये है कि पानी न ज़्यादा ठंडा होता है और न ही गर्म एकदम सही. ऊपर से मिट्टी की खुशबू और हल्का-सा स्वाद पीने का मजा ही अलग बना देता है, जो किसी प्लास्टिक या स्टील की बोतल में नहीं मिलता|
पर्यावरण के लिए भी बेहतर है:
मटका पूरी तरह नेचुरल होता है और इस्तेमाल के बाद बिना किसी नुकसान के मिट्टी में ही मिल जाता है. इसे बनाने में ज्यादा एनर्जी नहीं लगती और ये बिजली की भी बचाता है. साथ ही ये एक सस्ता, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल है, चाहे आप गांव में हों या शहर में ये आपको हर जगह मिल भी जाएगा|
स्वास्थ्य और प्रकृति का दोस्त:
फ्रिज का पानी सुविधा दे सकता है, लेकिन ये सेहत और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है. वहीं मिट्टी के घड़े में रखा पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये पर्यावरण को भी बचाने में मदद करता है. इसकी ठंडक और प्राकृतिक मिनरल्स आपके शरीर को तरोताजा रखते हैं. अगर आप अपने दिनचर्या में एक आसान और नेचुरल तरीका जोड़ना चाहते हैं, तो मिट्टी के घड़े से पानी पीना शुरू करें . ये छोटा कदम आपके स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों के लिए बड़ा फायदा देगा|
TagsमटकेपानीफायदेमंदPotwaterbeneficialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





