लाइफ स्टाइल

Lifestyle: गर्मियों के मौसम में स्ट्रेट कुर्ती, डेनिम जींस के साथ बन सकता है परफेक्ट लुक

Admindelhi1
25 Jun 2024 2:00 AM GMT
Lifestyle: गर्मियों के मौसम में स्ट्रेट कुर्ती, डेनिम जींस के साथ बन सकता है परफेक्ट लुक
x
इसे वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक लुक के लिए वियर कर करे

लाइफस्टाइल: शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसलिए अक्सर लड़कियां इसे वियर करना पसंद करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि वो ऑफिस भी इसे ही वियर करती हैं, ताकि वो इसे वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक लुक के लिए वियर कर सके। कई सारी लड़कियां होती हैं जो इसमें अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करती हैं, ताकि लुक को और ज्यादा अच्छे तरीके से क्रिएट कर सके।

प्लेन शॉर्ट कुर्ती: अगर आप डेनिम के साथ प्लेन शॉर्ट कुर्ती को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे कुर्ती का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगा। इसे वियर करने के बाद आपको एथनिक टच मिलेगा। इसके लिए आप लॉन्ग चेन नेकलेस, हैवी झुमका इयररिंग और साथ में रिंग को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप बालों को ओपन छोड़ सकती हैं। मेकअप में भी आंखों पर खास ध्यान दें।

कॉटन प्रिंट शॉर्ट कुर्ती: शॉर्ट कुर्ती में आपको प्रिंटेड पैटर्न भी मिल जाएगा। जिसे आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकते हैं। इस कुर्ती लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए इसके साथ आप गोल्डन कलर इयररिंग और हाथ में रिंग को वियर करें। हेयर स्टाइल के लिए आप कर्ल कर सकती हैं, ताकि आप और ज्यादा खूबसूरत दिख सके। इस तरह की कुर्ती को आप मार्केट से 110 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं। (बांधनी प्रिंट साड़ी)

बॉक्स प्रिंट कुर्ती: अगर आपको प्रिंटेड कुर्ती पहनना पसंद है तो इसे भी आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप हूप्स इयररिंग्स और हाई पोनीटेल बनाएं। मेकअप में आंखों को हाई लाइट करें और इस लुक को ऑफिस के हिसाब से रेडी करें। इस तरीके कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।

Next Story