- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: अपने हाथों...
Lifestyle: अपने हाथों की खूबसूरती को चाहते हैं बढ़ाना, तो यह नेल आर्ट अपनाये
![Lifestyle: अपने हाथों की खूबसूरती को चाहते हैं बढ़ाना, तो यह नेल आर्ट अपनाये Lifestyle: अपने हाथों की खूबसूरती को चाहते हैं बढ़ाना, तो यह नेल आर्ट अपनाये](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/03/4205264-images-6.webp)
लाइफस्टाइल: नेलपॉलिश हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन अब केवल नेलपॉलिश से काम नहीं चलता। नाखूनों पर नेल ऑर्ट स्टाइलिश और ट्रेंडी दोनों दिखती है। लेकिन इसके लिए महंगे नेल आर्टिस्ट के पास जाने या महंगे इक्विपमेंट खरीदने की जरूरत नही है। बस नेलपॉलिश के साथ घर में रखी इन चीजों की मदद से सुंदर नेल आर्ट बनाने में मदद मिलेगी। तो चलिए जानें कैसे घर में रखी चीजों से नेल आर्ट बनाएं।
अब खुद कीजिए नाखूनों पर कलाकारी:
1) मेकअप ब्लेंडर से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब नेल पेंट से कलर कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाकर नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं। अलग-अलग रंग की नेल पेंट से कलरफुल नेल आर्ट भी बना सकती हैं।
2) ईयरबड्स का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। अब ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बना लें। इससे आपके नाखून काफी सुंदर लगने लगेंगे।
3) टूथपिक का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। पहले आधे नाखूनों में नेल पेंट लगाएं। अब स्माइली बनाने के लिए टूथपिक के पिछले हिस्से को दूसरे रंग की नेल पॉलिश में डुबोकर नाखूनों पर दो डॉट बनाएं और टूथपिक के अगले हिस्से से डॉट के नीचे स्माइली बना लें।
4) हेयर पिन से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब जिग-जैग वाली हेयर पिन पर दूसरे कलर की नेल पेंट लगाकर किसी भी पैटर्न में नाखूनों पर लगाएं। इससे आपकी नेल आर्ट काफी प्रोफेशनल लगने लगेगी।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)