- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle: मानसून में...
लाइफ स्टाइल
Lifestyle: मानसून में अगर सही तरीके से नहीं कर पाई वैक्सिंग, तो अपनाएं ये टिप्स
Sarita
1 July 2025 12:57 PM IST

x
Lifestyle: मानसून आते ही मौसम में ठंडक और नमी बढ़ जाती है. जहां ये मौसम सुकून देता है, वहीं त्वचा की देखभाल के मामले में कई चुनौतियां भी लेकर आता है. खासकर महिलाओं के लिए इस मौसम में वैक्सिंग करवाना किसी झंझट से कम नहीं होता. कभी स्किन पर रैशेज हो जाते हैं, तो कभी वैक्स ठीक से नहीं चिपकती, जिससे बाल पूरी तरह से नहीं निकलते. ऊपर से त्वचा पर चिपचिपापन, फंगल इंफेक्शन और पसीने की वजह से स्किन और भी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है|
ऐसे में अगर वैक्सिंग सही तरीके से ना हो तो त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है. वहीं, बार-बार पार्लर जाना भी मुश्किल हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि मानसून में वैक्सिंग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि स्किन भी सेफ रहे और हेयर रिमूवल भी स्मूद तरीके से हो जाए. तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप इस मानसून में भी बिना किसी दिक्कत के वैक्सिंग करवा सकती हैं|
1. वैक्सिंग से पहले स्किन को अच्छे से क्लीन करें:
मानसून में स्किन पर बैक्टीरिया और पसीने की वजह से गंदगी जमा हो जाती है. वैक्सिंग से पहले स्किन को किसी माइल्ड क्लींजर या एंटीसेप्टिक वाइप से अच्छी तरह साफ करें. इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा और वैक्स बेहतर चिपकेगा |
2. पाउडर का करें इस्तेमाल:
स्किन पर अगर ज्यादा पसीना है तो वैक्स ठीक से काम नहीं करती. ऐसे में वैक्सिंग से पहले हल्का सा टैल्कम पाउडर लगाएं. यह नमी को सोखता है और वैक्सिंग प्रोसेस को आसान बनाता है|
3. हॉट वैक्स की जगह कूल वैक्स का करें इस्तेमाल:
मानसून में स्किन पहले से ही इरिटेटेड रहती है, ऐसे में गर्म वैक्स से जलन या रेडनेस हो सकती है. इसलिए ठंडी वैक्स (cold wax) या शुगर वैक्स का इस्तेमाल करें. ये स्किन पर सॉफ्ट रहती है और कम नुकसान पहुंचाती है. साथ ही इससे बाल भी पूरी तरह से निकल जाते हैं|
4. स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें:
वैक्सिंग से एक दिन पहले स्किन को हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें. इससे डेड स्किन हट जाती है और इनग्रोन हेयर का खतरा कम हो जाता है. आप नेचुरल स्क्रब जैसे ओटमील या कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं|
5. वैक्सिंग के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं:
वैक्सिंग के बाद स्किन ड्राय और सेंसिटिव हो जाती है. इसलिए स्किन को सॉफ्ट रखने और रेडनेस से बचाने के लिए कोई एलोवेरा बेस्ड या कैमामाइल युक्त मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे जलन भी कम होगी और स्किन को राहत मिलेगी|
Tagsमानसूनवैक्सिंगटिप्सMonsoonWaxingTips जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





