- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle:होली पर पड़...
लाइफ स्टाइल
Lifestyle:होली पर पड़ रहा है लॉन्ग वीकेंड, घूमने वाले इन जगहों को बनाएं अपनी डेस्टिनेशन
Sarita
7 March 2025 12:49 PM IST

x
Lifestyle: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, उमंग और मस्ती का भी मौका होता है. ये एक ऐसा समय होता है जब हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर रंगों से सराबोर हो जाते हैं और हर गिले-शिकवे भूलकर खुशियों को गले लगाते हैं. इस बार होली पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है, यानी अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो ये छुट्टियां आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं|
भारत एक ऐसा देश है जहां हर जगह की अपनी अलग खूबसूरती और संस्कृति है. ऐसे में अगर आप होली के इस खास मौके को किसी नई जगह को एक्सप्लोर करके मनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन्स लेकर आए हैं. यहां आप न सिर्फ होली का मजा ले सकते हैं, बल्कि एक यादगार ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस होली पर आप किन शानदार जगहों की सैर कर सकते हैं और अपने लॉन्ग वीकेंड को खास बना सकते हैं|
1. वृंदावन और मथुरा होली का असली रंग
अगर होली को उसके सबसे भव्य और पारंपरिक रूप में मनाना चाहते हैं, तो वृंदावन और मथुरा से बेहतर कोई जगह नहीं. यहां की लट्ठमार होली, फूलों की होली और रंगोत्सव पूरी दुनिया में मशहूर हैं. कृष्ण नगरी में होली का अलग ही आनंद है, जिसे आपको एक बार जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए|
2. जयपुर रॉयल अंदाज में मनाएं होली
अगर आप होली के बाद एक रॉयल और कल्चर से भरपूर जगह पर घूमना चाहते हैं, तो जयपुर एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां के किले, महल और लोकल बाजार आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे. जयपुर में होली भी काफी धूमधाम से मनाई जाती है, जिसे देखना अपने आप में एक एक्सपीरियंस होगा|
3. गोवा बीच और पार्टी के साथ होली का मजा
अगर आप ट्रेडिशनल होली के बजाय एक अलग अंदाज में त्योहार मनाना चाहते हैं, तो गोवा आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां के बीच, होली पार्टीज और नाइटलाइफ का आनंद लेने के साथ-साथ आप वाटर स्पोर्ट्स और लोकल सीफूड का भी मजा ले सकते हैं|
4. मनाली बर्फ के बीच रंगों का उत्सव
होली के बाद अगर आप ठंडी हवाओं और बर्फीली पहाड़ियों के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो मनाली बढ़िया ऑप्शन है. यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, खूबसूरत वादियां और लोकल कैफे आपकी ट्रिप को और भी खास बना सकते हैं. इस वक्त मनाली में बर्फबारी भी हो रही है, जो आपकी छुट्टियों को और यादगार बना देगी|
5. वाराणसी आध्यात्म और रंगों का संगम
अगर आप होली को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप में अनुभव करना चाहते हैं, तो वाराणसी जरूर जाएं. यहां की गंगा आरती, घाटों पर होने वाली होली और बनारसी खानपान आपकी जर्नी को अनफोर्गेटेबल बना देगा|
TagsLifestyleहोलीलॉन्ग वीकेंडघूमनेडेस्टिनेशनLifestyleHoliLong weekendTravellingDestinationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





