लाइफ स्टाइल

आइए जानते है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस इस दिन का इतिहास और महत्व

suraj
28 May 2023 9:39 AM GMT
आइए जानते है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस इस दिन का इतिहास और महत्व
x

लाइफस्टाइल: दुनियाभर में हर साल 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है, लोगों को पाचन तंत्र के महत्व के बारे में बताना। शरीर में पाचन संबंधी समस्या, इसके रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन द्वारा इस दिन को बढ़ावा दिया गया था। तो आइए जानते हैं, इस दिन का इतिहास और महत्व।

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस का इतिहास और महत्व

WGO यानी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन ने द्वारा 31 मई, 2004 को निर्णय लिया कि कि आगे चलकर इस दिन को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (WDHD) के रूप में जाना जाएगा। यह दिन डब्लूजीओ द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से मनाने जाने का फैसला लिया गया। पहली बार विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 29 मई 2005 को मनाया गया था।

WGO की दुनियाभर में 117 सदस्य संस्थाएं हैं, जो विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस की पहल में योगदान देती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में लाखों लोग पेट से संबंधित किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं। इस दिन डब्लूजीओ पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता है, जिससे लोग जागरूक हो और पाचन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीज़ें

दही- यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया खाना पचाने में मदद करते हैं।

पपीता- पपीता विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो पाचन संबंधी समस्या से बच सकते हैं।

सेब- यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन में सुधार करता है।

केला- यह फल पेट के लिए काफी फायदेमंद है। जो खराब हाजमा को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करता है।

Next Story