लाइफ स्टाइल

आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में

Kajal Dubey
14 April 2022 12:31 PM GMT
आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में
x
नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।हर रोज नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। इसके अलावा बॉडी इम्युनिटी को मजबूत करने में और बीमारियों से हमें सुरक्षित रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में।

नारियल पानी पीने के फायदे
1. किडनी के लिए फायदेमंद
किडनी की सेहत के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। ये यूरीनरी ट्रैक को साफ रखने में मददगार होता है और साथ ही किडनी में स्टोन को नहीं पनपने देता है।
2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता
शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर अधिक होने पर आप अधिक कैलोरी बर्न सकते हैं। कई तत्व ऐसे होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म के लेवल को प्रभावित करती हैं, लेकिन नारियल पानी इसे बढ़ाने में मदद करता है। नारियल पानी में मौजूद मैगनीज कार्बोहाइड्रेट्स और फैट को एनर्जी में बदलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है।
3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता
नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
4. पेट की समस्या को करता
पेट दर्द, एसिडिटी, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन की स्थिति में खाली पेट थोड़ा-थोड़ा नारियल पानी पीने से बहुत जल्दी ही आराम मिलता है। ऊर्जा का अच्छा स्रोत होने के कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आने जैसी समस्याओं में इसके सेवन से तत्काल लाभ प्राप्त होता है।
5. शरीर हाइड्रेटेड रखता
गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को पसीना अधिक निकलने और धूप में घूमने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी एक अच्छा हाइड्रेटर है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट कम्पोजिशन भी काफी होता है जो शरीर को डायरिया, उल्टी या अत्यधिक पसीना निकलने के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के दौरान रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी होता है, जो शरीर की ऊर्जा के स्तर को कम नहीं होने देता है।


Next Story