लाइफ स्टाइल

Lemon Rice : साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस, तो नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी

Sarita
13 Jan 2026 11:43 AM IST
Lemon Rice : साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस, तो नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी
x
Lemon Rice : साउथ इंडियन फूड की खासियत है की यह टेस्टी और लाइटवेट होने के साथ ही झटपट तैयार हो जाता है. आज आप ट्राइ करें – लेमन राइस रेसिपी – यह साउथ इंडियन डिश न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है|
सामग्री (Ingredients):
पके हुए चावल – 2 कप (ठंडे और खिले हुए)
मूंगफली – 2 टेबलस्पून
सरसों के दाने – 1 टीस्पून
सूखी लाल मिर्च – 1–2
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
करी पत्ता – 8–10 पत्ते
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
नींबू का रस – 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबलस्पून
हरा धनिया – सजाने के लिए
साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस बनाने की विधि:
सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर सुनहरी होने तक भून लें. अब सरसों के दाने डालें, जब चटकने लगें तो उसमें सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद हल्दी पाउडर और नमक डालें. गैस धीमी कर दें और अब इसमें पके हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि चावल टूटें नहीं. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं. अंत में हरा धनिया डालकर गार्निश करें|
Next Story