- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Leftover Roti Dish:...
लाइफ स्टाइल
Leftover Roti Dish: बची हुई रोटियों से फटाफट बनाएं नूडल्स
Sarita
8 April 2025 9:48 AM IST

x
Leftover Roti Dish: दरअसल, हम आपको जिन नूडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे रोटी से बनाया जाएगा। इसे खाकर आपके बच्चे का पेट भी भर जाएगा और आप इस रेपिसी को इस्तेमाल करके बची हुई रोटियों का सही उपयोग भी कर सकते हैं। इस नूडल्स को बच्चों से लेकर बड़े भी मन से खाएंगे।
रोटी से नूडल्स बनाने का सामान:
बची हुई रोटियां
1 टेबलस्पून तेल
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
1 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून चिली सॉस
1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 टेबलस्पून विनेगर
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च
हरा धनिया
रोटियों से नूडल्स बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो सभी सब्जियों को एक ही साइज में काटकर साइड में रख लें। गाजर को काटने की जगह उसे कद्दूकस करें, क्योंकि कद्दूकस करने से इसका स्वाद ज्यादा बढ़ जाता है।
अब सब्जियों को साइड में रखकर रोटियों को इस आकार में लंबा-लंबा काट लें। इसे इस तरह से काटें कि ये ये देखने में नूडल्स के जैसा ही लगे। इन्हें काटने के बाद एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और रोटियों को उसमें डालकर हल्का भून लें। गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।
अब उसी कढ़ाई में तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके बाद उसमें प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भुन जाए तो उसमें सभी सब्जियों को एक साथ डालकर मिक्स कर दें। इसी दौरान इसमें विनेगर भी मिक्स करें।
अब सब्जियों को सही से फ्राई करें। जब सब्जियां पक जाएं तो उसमें भुनी हुई रोटियों को डालकर मिक्स करें।
आखिर में इसमें सोया सॉस और चिली सॉस डालें और सही से मिलाएं। मिलाते-मिलाते इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और 2 से 3 मिनट चलाएं। जब मसाले में नूडल्स अच्छी तरह से मिल जाएं तो गैस बंद करें और उसके ऊपर से उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। बस ये नूडल्स खाने के लिए तैयार हैं।
TagsLeftoverRoti Dishनूडल्सLeftoverNoodlesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





