- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Leftover Rice Vada: घर...
लाइफ स्टाइल
Leftover Rice Vada: घर में बचे चावल से बनाएं लाजवाब कुरकुरा वड़ा
Sarita
21 Feb 2026 11:56 AM IST

x
Leftover Rice Vada: घर पर बनाना हो कुछ नया तो आप आसानी से घर पर बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय टेस्टी और क्रिस्पी वड़ा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और तैयार करने में समय भी बहुत ज्यादा नहीं लगता है. तो आइए बताते हैं आपको चावल का वड़ा बनाने की रेसिपी|
चावल का वड़ा बनाने के लिए क्या चाहिए?
पका हुआ चावल – 1 कप
सूजी (रवा) – आधा कप
दही – आधा कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ईनो / फ्रूट साल्ट – आधा छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
चावल का वड़ा बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बड़े बाउल में पका हुआ चावल लें और इसे हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें सूजी (रवा) और दही डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें.
अब पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे सूजी फूल जाए और बैटर नरम हो जाए.
अब तलने से ठीक पहले बैटर में ईनो (फ्रूट साल्ट) डालें और हल्के हाथ से एक तरफ में मिलाएं, जिससे बैटर हल्का फुल जाए.
अब कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने पर हाथ या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर लेकर धीरे-धीरे गरम तेल में डालें.
चावल के वड़े को धीमी आंच पर पलट-पलट कर तलें जब तक वे बाहर से सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं.
अब तैयार वड़ों को निकालकर टिशू पेपर पर रखें. गरमा-गरम चावल वड़ा को हरी चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें|
TagsLeftover RiceVadaकुरकुरावड़ाLeftover RiceCrispyVada जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





